RSMSSB राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 सिलेबस | Hindi Job Alert

RSMSSB राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 सिलेबस

RSMSSB राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 सिलेबस: RSMSSB राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर (आरएसएमएसएसबी), राजस्थान पशुपालन विभाग ने 1136 पशुधन सहायक (Livestock Assistant) के पदों हेतु सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार दिनांक 19-03-2022 से 17-04-2022 रात्रि 23:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती हेतु अन्य विवरण जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क एवं चयन प्रक्रिया आदि का विवरण नीचे दिया जा रहा है...

RSMSSB राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 विवरण

पदों का विवरण:
1. पशुधन सहायक (Livestock Assistant) गैर - अनुसूचित - क्षेत्र (नॉन टीएसपी): 981 पद
2. पशुधन सहायक (Livestock Assistant) अनुसूचित - क्षेत्र (टीएसपी): 155 पद
आयु सीमा:
दिनांक 01-01-2023 को उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट देय होगी।
शैक्षणिक योग्यता:
1. अभ्यार्थी किसी बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी या हॉर्टिकल्चर (एग्रीकल्चर), एनिमल हसबेंडरी और बायोलॉजी पास।
2. राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुधन सहायक का एक / दो वर्ष का प्रशिक्षण।
3. देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान। अन्य शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।
नोट:- पशुधन सहायक के पदों पर भर्ती परीक्षा में न्यूनतम उत्तिरनांक 40 प्रतिशत निधारित किये गए हैं।
आवेदन शुल्क
1. सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु – 450/- रूपये ।
2. राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु – 350/- रूपये ।
3. समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के आवेदक हेतु –250/- रूपये । ऑनलाइन, ईमित्र, CSC के माध्यम से देय होगा।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 महत्वपूर्ण दिनांक ↓

  • आवेदन करने की दिनांक: 19-03-2022
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक: 17-04-2022 रात्रि 12:00 बजे तक
  • संभावित परीक्षा दिनांक: 04-06-2022

RSMSSB पशुधन सहायक भर्ती 2022 विज्ञापन | सिलेबस एवं आवेदन लिंक

ऑनलाइन आवेदन RSMSSB राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 विज्ञापन RSMSSB राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022 सिलेबस Official Website Free Job Alert English
RSMSSB राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2022

जो उम्मीदवार इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं। वो उम्मीदवार RSMSSB राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ और समझ कर ऊपर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक कर आवेदन करें। अन्य जानकारी के लिए समय-समय पर विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

No comments:

Post a Comment