RSMSSB VDO Syllabus 2021: राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस | Hindi Job Alert

RSMSSB VDO Syllabus 2021: राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस

RSMSSB VDO Syllabus 2021: राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस Syllabus: राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) ने VDO ग्राम सेवक (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती परीक्षा हेतु VDO Syllabus जारी कर दिया है। ग्राम सेवक के लिए पाठ्यक्रम Syllabus निम्नानुसार है। Gram Sevak लिखित परीक्षा दो भागों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा होगी। परीक्षार्थी निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पाठ्यक्रम Syllabus एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर डाउनलोड करें।

VDO Syllabus 2021: राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस (Gram Sevak Syllabus) विवरण:

ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती -2021 प्रारंभिक परीक्षा हेतु परीक्षा स्कीम

  1. प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  2. प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे होगी।
  3. प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होगें।

VDO पाठयक्रम (syllabus)

प्रश्न पत्र में निम्नलिखित विषय सम्मिलित होंगे -

(1) सामयिक विषय – राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रीडा।
(2) भूगोल और प्राकृतिक संसाधन -
  1. विश्व की विस्तृत भौतिक विशिष्टताएं महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
  2. भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
  3. राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खण्ड, जनसंख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा, अकाल और मरूस्थलीकरण की समस्याएं।
  4. राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन : खान एवं खनिज, वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्य जीव एवं संरक्षण।
(3) भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास:- राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरुस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं। वृहत् उद्योग। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था।
(4) इतिहास और संस्कृति- निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति :
  1. जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
  2. बोलियां और साहित्य
  3. संगीत, नृत्य और रंगशाला
  4. धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, सन्त, कवि, योद्धा सन्त, "लोक देवता" और "लोक देवियाँ"।
  5. हस्तशिल्प
  6. मेले और त्यौहार, रूढिया, वस्त्र एवं आभूषण, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित।
(5) साधारण मानसिक योग्यता।
(6) तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता।
(7) अंग्रेजी, हिन्दी और गणित।
(8) राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा।
(9) कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान।

VDO Syllabus 2021: राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस डाउनलोड लिंक

VDO Syllabus 2021 ग्राम सेवक सिलेबस Syllabus In Hindi Official Website
RSMSSB VDO Syllabus 2021: राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस

No comments:

Post a Comment